युवक ने महिला को पिलाई शराब, फिर जो किया...मामला जानकर कांप जाएंगे आप!

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 29 Jul 2025, 05:44 pm
news-banner
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने एक महिला दो दर्दनाक मौत दी है। उसने गुप्तांगों में हाथ डालकर मांसपेशियां नोचकर उसकी जान ले ली। आइये पूरा मामला जानते हैं।

महिला की हत्या कर गुप्तांगों में हाथ डालकर नोचीं आंतें

फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। दमहा नाले के पास झाड़ियों में महिला का शव बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सर्वेश निषाद (25) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली है। उसका कहना है कि महिला ने उसके पिता को जहर देकर मारा था। इसी शक में उसने महिला को सब्जी और शराब दिलाई। फिर दोनों ने झाड़ियों में बैठकर शराब पी। नशे में बेसुध हुई महिला के मुंह पर वार कर युवक ने उसके गुप्तांगों में हाथ डालकर मांसपेशियां नोच डालीं, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने हत्या तो कबूली, पर दुष्कर्म से इनकार किया है। पुलिस जांच जारी है और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।


पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र में सोमवार रात गोकशी के वांछित अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुखबिर की सूचना पर डिलारी पुलिस ने जंगल में घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में बदमाश बुंदु के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दूसरे आरोपी जसीम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से एक मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि बुंदु मुंडा पांडे थाना क्षेत्र का रहने वाला है और गोकशी के कई मामलों में वांछित था। जसीम पर भी कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर गोकशी की बड़ी वारदात टाल दी।


प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश

इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उनकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वालों के विरोध से परेशान थे। रविवार को दतावली नहर पुल के पास उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक ने पहले अपनी बहन को फोन कर इसकी जानकारी दी, जिसने समय रहते पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। अब दोनों की हालत खतरे से बाहर है। युवक भरथना का निवासी है और किशोरी से उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। किशोरी नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में दोनों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। लड़की पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- 'डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना की जुबान काटने पर 1.51 लाख का इनाम'

advertisement image