किशोरी से बीच सड़क पर की थी छेड़खानी, फिर पुलिस ने जो किया, आप कहेंगे- शानदार, बहुत बढ़िया

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 29 Oct 2025, 05:30 pm
news-banner
यूपी के मेरठ जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने सरे राह एक किशोरी से छेड़खानी की है। उसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। आइये पूरा मामला जानते हैं।

मेरठ में एक किशोरी के साथ छेड़खानी और उसका गला दबाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना किठौर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले एक युवक पहले युवती के साथ के साथ छेड़खानी करता है। फिर उसका गला देता है। यह वीडियो प्रशासन तक पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान युवक हाथ जोड़े पुलिस से माफी मांगते नजर आया। इस दौरान वह बोला सॉरी गलती हो गई। अब मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा।


दरअसल, गाजियाबाद की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी अपनी नानी के गांव किठौर आई थी। 3 अक्टूबर को गांव के ही जानू नाम के युवक ने छिपकर उसका एक वीडियो बना लिया और उसे गांव में किसी को दिखा दिया। जब यह बात किशोरी को पता चली तो वह नाराज हो गई। जब किशोरी का सामना जानू से हुआ तो उसने युवक को रोककर अपना मोबाइल दिखाने को कहा, क्योंकि उसे पता चला था कि जानू ने उसका वीडियो बनाया है। जानू ने मोबाइल दिखाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों में कहा-सुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान जानू ने किशोरी के साथ पहले छेड़छाड़ की और फिर उसका गला दबा दिया। किशोरी की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए, जिसके बाद जानू वहां से भाग निकला। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शुरू की कानूनी कार्रवाई 

घटना की शिकायत पुलिस से की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जानू के खिलाफ थाना किठौर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मुखबिर की सूचना पर रविवार को किठौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जानू पुलिस से माफी मांगने लगा और अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहने लगा कि अब वह ऐसा नहीं करेगा। पुलिस ने बताया कि छेड़खानी के बाद भागने के दौरान वह एक गड्ढे में गिर गया था, जिसके कारण उसका दाहिना हाथ टूट गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें- पत्नी निकली विलेन, कट्टा खरीदने के लिए प्रेमी को दिए आठ हजार रुपये, फिर खौफनाक साजिश, पूरा मामला जान दंग रह जाएंगे आप!


advertisement image