UP की महिलाओं से सावधान! रेलवे ट्रैक पर जो हुआ, देखकर फटी की फटी रह जाएंगी आंखें..

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 26 Jun 2025, 01:47 pm
news-banner
दक्षिण भारत के तेलंगाना राज्य से एक हैरान और परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है। यूपी की एक महिला ने वहां ऐसा कांड किया है कि यह घटना लोगों को हजम नहीं हो पा रही है। आइये खबर में जानते हैं कि आखिर उस महिला ने किया क्या है?

उत्तर प्रदेश की एक महिला ने तेलंगाना राज्य में जमकर बवाल काटा है। महिला ने वहां के रंगा रेड्डी जिले में रेलवे ट्रैक पर कार दौड़ाई है। पटरी पर उसके कार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना से इंटरनेट पर हंगामा मच गया है। लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है। यह वीडियो शंकरपल्ली इलाके के पास का बताया जा रहा है। इस वीडियो में महिला अपनी KIA सोनेट कार को रेलवे पटरियों पर तेजी से दौड़ाते दिख रही है। महज 13 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर चल रहा है। महिला की इस करतूत ने रेलवे प्रशासन को परेशानी में डाल दिया।


बताया जा रहा है कि इस गंभीर लापरवाही के चलते रेलवे को कई ट्रेनों को रोकना पड़ा और कुछ के मार्ग भी बदलने पड़े। इससे रेलवे संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ और हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला ने अपनी जान समेत यात्रियों की जान को भी खतरे में डाल दिया। इस मामले से जुड़ा एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला को कार से बाहर निकालने के लिए भी रेलवे कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिला के व्यवहार को लेकर लोगों में गुस्सा देखा गया और सोशल मीडिया पर यूजर्स इस हरकत की कड़ी निंदा कर रहे हैं।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) भी इस घटना को गंभीरता से ले रही है। इस मामले में महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह घटना परेशान करने वाली है। इससे यात्रियों की जान का खतरा पैदा होता है। इस तरह की हरकत किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ऐसी हिमाकत करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो।   


यह भी पढ़ें-  फिर आतंकी साजिश? तीन राज्यों के 18 ठिकानों पर NIA की छापेमारी..

advertisement image