आसमान से आया ये संदेश! जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप..

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 25 Jun 2025, 03:09 pm
news-banner
भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से अपना पहला संदेश भेजा है। उन्होंने जो कहा, आइये खबर में जानते हैं।

भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला एक्सियम मिशन-4 के तहत आज 25 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए। उनके साथ तीन अन्य एस्ट्रोनॉट्स भी इस मिशन का हिस्सा हैं। यह मिशन पहले छह बार तकनीकी कारणों से टल चुका था। हालांकि आज इसे सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। शुभांशु के उड़ान भरते ही पूरे देश में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई। 41 साल बाद इस मिशन को लेकर लोगों में जश्न का माहौल रहा। लोग टीवी पर टकटकी लगाए मिशन को देखते रहे।


अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद शुभांशु शुक्ला ने अपना पहला संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि व्हाट ए राइड। मेरे कंधे पर तिरंगा है। इससे मैं आप सभी के साथ महसूस कर रहा हूं। इस भावुक पल पर उनके माता-पिता आशा शुक्ला और शंभु दयाल शुक्ला भी भावुक हो उठे। उन्होंने बेटे की सफलता पर ताली बजाकर अपनी खुशी और गर्व महसूस किया। मिशन को भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12:00 बजे फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से जुड़े ड्रैगन कैप्सूल में सभी एस्ट्रोनॉट्स ने उड़ान भरी। यह स्पेसक्राफ्ट करीब 28.5 घंटे की यात्रा के बाद 26 जून को शाम 4:30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से जुड़ेगा। यह मिशन अंतरिक्ष में भारत की उपस्थिति को और मजबूती देने वाला एक ऐतिहासिक कदम है।


अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद शुभांशु शुक्ला ने क्या कहा?

भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा- नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों! क्या सफर है! 41 साल बाद हम एक बार फिर अंतरिक्ष में हैं। यह एक अद्भुत सफर है। हम पृथ्वी के चारों ओर 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से चक्कर लगा रहे हैं। मेरे कंधों पर लगा तिरंगा मुझे बताता है कि मैं आप सभी के साथ हूं। मेरी यह यात्रा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) तक की शुरुआत नहीं है, बल्कि भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है। मैं चाहता हूं कि आप सभी इस यात्रा का हिस्सा बनें। आपके सीने में भी गर्व की अनुभूति होनी चाहिए... आइए, मिलकर भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत करें। जय हिंद! जय भारत!

यह भी पढ़ें- अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें! लॉन्च होने जा रहा ये बड़ा मिशन..

advertisement image