गोपाल खेमका हत्याकांड में बहुत बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने किया वो.. जो आपने सोचा भी नहीं होगा!

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 08 Jul 2025, 11:38 am
news-banner
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व गोपाल खेमका की फाइल फोटो

बिहार के मशहूर उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के दूसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। आरोपी विकास उर्फ राजा पर आरोप था कि उसने इस हत्या में शामिल शूटर को हथियार मुहैया कराए थे। पुलिस जब उससे पूछताछ करने के लिए गई तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसे लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना पटना के दमड़िया घाट इलाके में सोमवार देर रात करीब ढाई बजे की है। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।


इससे पहले सोमवार की शाम पटना पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य शूटर उमेश कुमार उर्फ विजय सहनी को गिरफ्तार किया था। वह पटना सिटी के माल सलामी इलाके का रहने वाला है। पूछताछ में विजय ने कई अहम जानकारियां दीं हैं, जिनमें विकास उर्फ राजा का नाम भी सामने आया। उसी के आधार पर पुलिस की टीम विकास के ठिकाने पर पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि जैसे ही टीम वहां पहुंची, आरोपी ने गोली चलानी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया।


आरोपी पर पहले कई मुकदमे, लंबे समय से था फरार
पुलिस का कहना है कि विकास पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कई थानों में गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस को यह भी संदेह है कि उसने ही शूटर को हत्या के लिए हथियार मुहैया कराए और पूरे कांड में सहयोग किया। पुलिस ने घटनास्थल से एक दोपहिया वाहन और तीन लाख रुपये की रकम भी बरामद की है, जो कथित तौर पर सुपारी के रूप में दी गई थी। शूटर विजय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को एक और बड़ा नाम मिला है। यह नाम अशोक साव बताया जा रहा है। विजय ने पूछताछ में बताया कि हत्या की सुपारी अशोक साव ने दी थी। वह नालंदा का रहने वाला है। फिलहाल अशोक फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अशोक की गिरफ्तारी से इस हत्याकांड की साजिश से जुड़ी और कड़ियां खुलने की संभावना है।


4 जुलाई को पटना स्थित आवास के बाहर गोलियों से भून दिए गए खेमका 

गौरतलब है कि 4 जुलाई की देर रात गोपाल खेमका जब बांकीपुर क्लब से अपने घर लौट रहे थे, तभी गांधी मैदान के रामगुलाम चौक के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। यह घटना राजधानी पटना में हुई थी। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे। इस हत्या के बाद विपक्ष ने नीतीश कुमार सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जमकर घेरा और इसे प्रशासनिक विफलता की आलोचना की। अब इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया है। आगे की जांच में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बुरे फंसे RCB के दिग्गज क्रिकेटर, यौन शोषण व कई लड़कियों से संबंध के मामले में FIR.. जानिए क्या है पूरा मसला?

advertisement image