चार बाइकों पर आए सात लोग, सबके हाथ में तमंचा, फिर मचा जो तांडव, जानकर हिल जाएंगे आप!

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 12 Dec 2025, 06:46 pm
news-banner

यूपी के रायबरेली जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां चार बाइकों पर सवार होकर सात बदमाश आए। सबके हाथ में तमंचा था। इस दौरान उन्होंने एक मस्जिद के मौलाना को गोलियों से भून दिया। आइए पूरा मामला जानते हैं।

यूपी के रायबरेली में शुक्रवार को मदरसे के मौलाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बिरनावा गांव निवासी मौलाना मुर्तजा के रूप में हुई, जो पूरे जालिम गांव के मदरसे में तैनात थे। वह अपनी बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रोखा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पिलहा ऊसर क्षेत्र में चार बाइकों पर सवार सात हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। सभी के हाथ में तमंचा था और वह उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। उनकी बेटी किसी तरह बच निकलने में सफल रही। बताया जा रहा है कि मौलाना का कुछ समय पहले गांव में खड़ंजा निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को घटना की वजह मानी जा रही है।


फतेहपुर में 70 साल के बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

फतेहपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने घर के अंदर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना ललौली थाना क्षेत्र के सिधवां गांव में हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को खून से लथपथ हालत में पाया, उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


मानसिक रूप से परेशान रहते थे सरनाम सिंह

मृतक की पहचान सरनाम सिंह पुत्र स्व. राम सिंह के रूप में हुई। उनकी मौत की खबर से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पड़ोसियों ने बताया कि सरनाम सिंह पिछले 17 महीने से मानसिक रूप से परेशान थे, क्योंकि उनकी पत्नी बदामा सिंह की दर्दनाक मौत आटा चक्की में फंसकर हो गई थी। इससे पहले उनके पुत्र विनय सिंह का भी आठ साल पहले बीमारी के चलते निधन हो चुका था। विनय सिंह के दो बच्चे बलराम और संध्या हैं, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी सरनाम सिंह ही निभा रहे थे।


परिजनों ने कहा तनाव की वजह से उठाया ये कदम

पोते बलराम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बाबा कई दिनों से तनाव में थे, लेकिन आत्महत्या का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। ललौली थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


यह भी पढ़ें- संभल में अजब-जगब, दंगाइयों के खिलाफ प्रशासन ने किया कुछ ऐसा, जानकर आप भी कहेंगे- बहुत बढ़िया

advertisement image