Curated By:
editor1 |
Hindi Now Uttar Pradesh • 26 Jun 2025, 11:29 am
अलीगढ़ के रहने वाले भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को योगी सरकार ने सगाई के बाद बड़ा तोहफा दिया है। खेल कोटे से रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनाए जाने का लेटर जारी हुआ है। शिक्षा निदेशालय की तरफ से आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता की सीधी भर्ती नियमावली 2022 के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर रिंकू सिंह की नियुक्ति की जा रही है। इसके सिंह रिंकू सिंह को मेडिकल और अन्य दस्तावेज के साथ एक हलफनामा भी दाखिल करने को कहा गया है।
सपा सांसद से रिंकू की हो रही शादी
रिंकू सिंह के बीएसए बनने की खबर परिजन एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वही, रिंकू के पिता खानचंद ने कहा कि उन्हें बेटे पर गर्व है। रिंकू सिंह ने कहा कि सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। रिंकू के भाई सोनू सिंह ने कहा कि घर में सब खुश हैं। अभी तक उनके घर-परिवार में कोई सरकारी नौकरी कर रहा है। बहन नेहा सिंह ने होने वाली भाभी सांसद प्रिया सरोज को बधाई दी है। बता दें कि आठ जून को रिंकू सिंह और मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हुई थी।
कैसे आईपीएल में पहुंचे रिंकू सिंह
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को अलीगढ़ के गरीब साधारण परिवार में हुआ। पिता खानचंद गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे। रिंकू खुद शुरुआत में सिलिंडर वितरण के काम में पिता का सहयोग करते थे। गरीबी से लड़ते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बनाई थी। सबसे पहले डीपीएस के मैदान पर आयोजित इंटरनेशनल स्कूल विश्व कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरीं थी। यहीं क्रिकेट के जानकारों का ध्यान जब उनकी ओर गया तो आईपीएल में पहुंच गए।
पांच छक्कों ने बदली किस्मत
बता दें कि आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ यश दयाल के एक ओवर में पांच गेंदों पर पांच छक्के मारकर रिंकू सिंह क्रिकेट के सितारे बन गए थे। नौ साल पहले शुरू हुआ रिंकू का सफर संघर्ष से होकर गुजरा है।