एक छोटी सी बात और गर्भवती पत्नी को बांका से काट डाला, पूरा मामला जान हैरान हो जाएंगे आप!

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 19 Sep 2025, 04:14 pm
news-banner
उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने एक छोटी सी बात पर पत्नी को बांके से काट डाला। आइये पूरा मामला जानते हैं।

यूपी के हापुड़ में हुई सनसनीखेज घटना में पुलिस ने गर्भवती पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी अंकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने पत्नी नीलम से शराब पीने के लिए 100 रुपए मांगे थे। पत्नी के मना करने पर वह गुस्से से आगबबूला हो गया और कमरे में रखे बांके से हमला कर दिया। नीलम बचने के लिए बाहर की ओर भाग रही थी, लेकिन दरवाजे पर पहुंचते ही अंकुर ने ताबड़तोड़ सात वार कर दिए। मौके पर ही वह लहूलुहान होकर गिर गई और उसकी मौत हो गई।


घटना के समय घर में विश्वकर्मा पूजा का भंडारा चल रहा था। शोरगुल के कारण चीखें दब गईं, लेकिन पास के कमरे में मौजूद मां फूलकुमारी तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने नीलम को बचाने का प्रयास किया, मगर अंकुर ने उन पर भी बांके से वार किया, जिससे उनकी कलाई गंभीर रूप से घायल हो गई। वर्तमान में उनका इलाज केजीएमयू में चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार ने नीलम के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया।


यह घटना दसौली गांव की है, जहां अंकुर अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। वह मूल रूप से बाराबंकी जिले के फतेहपुर का निवासी है। मकान मालिक राम सिंह ने बताया कि आरोपी करीब दो महीने पहले ही अपनी पत्नी, मां, बहन चांदनी, भाई आकाश और पिता दिनेश के साथ उनके घर में शिफ्ट हुआ था। इससे पहले वह पास ही एक अन्य मकान में दस वर्षों तक किराए पर रह चुका था। मकान मालिक ने कहा कि कभी किसी तरह का विवाद सुनने में नहीं आया था, इसलिए उसे किराए पर जगह दे दी गई।


राम सिंह के अनुसार घटना की शाम लगभग पांच बजे अंकुर ने पहले पत्नी नीलम और फिर मां फूलकुमारी पर बांके से वार किए। यह देख बहन चांदनी चीखते हुए बाहर भागी, जिससे आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तुरंत आरोपी को पकड़कर उसके हाथ से बांका छीन लिया और उसे खंभे से बांध दिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसीपी अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि अंकुर और उसकी पत्नी के बीच अक्सर पैसों को लेकर विवाद होता रहता था। बुधवार को विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।


यह भी पढ़ें- पत्नी को खिलाई नशे की गोलियां, फिर कर दिया बड़ा कांड, मामला जान हर कोई शॉक्ड!

advertisement image