Curated By:
Shiv Vishwakarma |
Hindi Now Uttar Pradesh • 04 Jul 2025, 02:04 pm
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां नवाबगंज कस्बे के गुलशन नगर मोहल्ला में एक मकान मालकिन जिस्म का गंदा धंधा कर रही थी। उसकी सहेलियां भी इसमें शामिल थीं और वह ग्राहक लाने का काम करती थीं। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और चार महिलाओं समेत एक पुरुष ग्राहक को गिरफ्तार कर इस जिस्मफरोशी के रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चार महिलाएं समेत एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़ी गई एक महिला उसी मकान की मालकिन है, जहां यह रैकेट चल रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
लंबे समय से हो रहा था सेक्स रैकेट
स्थानीय निवासियों के मुताबिक देह व्यापार का यह धंधा लंबे समय से चल रहा था। उन्हें मकान में लगातार संदिग्ध गतिविधियां नजर आ रही थीं। आए दिन अनजान लोगों की आवाजाही से मोहल्ले वालों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने नजर रखनी शुरू कर दी। बुधवार शाम को किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान में छापेमारी की। वहां चार महिलाएं और एक युवक मौजूद मिले। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।
शहर की महिलाएं पुलिस चौकी के पास चला रहीं थी अवैध धंधा
पूछताछ में पता चला कि चारों महिलाएं कस्बे की ही रहने वाली हैं और युवक की पहचान अरबाज निवासी बड़ी विहार, थाना इज्जतनगर के रूप में हुई है। आरोपी महिला ने बताया कि मकान उसका है और वह अपनी अन्य तीन महिला साथियों के साथ मिलकर यह काम करती थी। ये महिलाएं ग्राहकों को लाने का काम करती थीं। ग्राहक अगर नकद पैसे नहीं दे पाते तो उनसे यूपीआई के जरिए भुगतान लिया जाता था। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। हैरत की बात यह है कि यह मकान कस्बा पुलिस चौकी से कुछ ही कदम की दूरी पर है। इसके बावजूद पुलिस को लंबे समय तक इस अवैध गतिविधि की भनक नहीं लगी, जिससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सांठगांठ का आरोप, कुछ को छोड़ा गया
स्थानीय लोगों का आरोप है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच महिलाओं के साथ पांच पुरुषों को पकड़ा था, लेकिन बाद में सांठगांठ के चलते इनमें से 4 पुरुषों और एक महिला को छोड़ दिया गया। यह मामला अब स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस इन आरोपों से नकार रही है।
यह भी पढ़ें- फेल हो गई चालबाजी! पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था बदमाश, फिर जो हुआ..