चीन ने भारत के साथ की गद्दारी! पाकिस्तान से मिलकर किया ऐसा काम, जानकर खून खौल उठेगा..

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 05 Jul 2025, 11:02 am
news-banner
भारतीय सेना के उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह

चीन ने भारत के साथ गद्दारी की है। उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की अहम जानकारियां पाकिस्तान से साझा की हैं। भारतीय सेना के उप सेना प्रमुख (क्षमता विकास एवं संधारण) लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने इसका खुलासा किया है। न्यू एज मिलिट्री टेक्नोलॉजीज’ कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन पाकिस्तान को भारत की तैयारियों और सैन्य मोर्चों की तैनाती की जानकारी दे रहा था। जब डीजीएमओ स्तर पर बातचीत चल रही थी, उसी दौरान चीन पाकिस्तान को हमारे महत्वपूर्ण स्थानों की लाइव इंफोर्मेशन शेयर कर रहा था। उन्होंने इसे गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि हमें इस क्षेत्र में और तेजी से काम करने की जरूरत है।


लेफ्टिनेंट जनरल ने अपने संबोधन में चीन, पाकिस्तान और तुर्किए के गठबंधन को उजागर किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को एक साथ तीन विरोधियों से लड़ना पड़ा। पाकिस्तान अग्रिम मोर्चे पर था, जबकि चीन उसे हरसंभव तकनीकी और खुफिया मदद दे रहा था। पाकिस्तान के पास 81 प्रतिशत सैन्य उपकरण चीन से हैं और इस अभियान में चीन ने पाकिस्तान को हथियारों की प्रयोगशाला की तरह इस्तेमाल किया। तुर्की ने भी तकनीकी सहायता देने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि भविष्य में अगर पाकिस्तान हमला करता है तो वह आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बना सकता है, इसलिए मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम की जरूरत है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायु रक्षा प्रणाली ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इस बार नागरिक क्षेत्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी गई। भविष्य में इस पर विशेष ध्यान देना होगा।


लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर से मिले सबकों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में टारगेट चुनने की प्रक्रिया में मानव खुफिया और तकनीकी जानकारी का भरपूर उपयोग हुआ। सेना ने पाकिस्तान में कुल 21 टारगेट चिन्हित किए थे, लेकिन आखिरी घंटे में इनमें से नौ को निशाना बनाने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय रणनीतिक सोच और तीनों सेनाओं के समन्वय से लिया गया था, ताकि दुनिया को यह संदेश दिया जा सके कि भारतीय सेना एकीकृत और संगठित रूप में कार्य करती है।


यह भी पढ़ें- Explainer: PM मोदी का घाना में मास्टरस्ट्रोक, दुश्मन देशों की उड़ी नींद! चीन की क्यों बढ़ी टेंशन?

advertisement image