यूपी की क्रूर और कातिल मां, 5 महीने के मासूम को मार डाला, पत्थर से फाड़ दिया पेट, फिर लकड़ी के ढेर में छिपाई लाश, पूरा मामला जान दंग रह जाएंगे आप

Curated By: shivup | Hindi Now Uttar Pradesh • 13 Mar 2026, 03:45 pm
news-banner

प्रयागराज के सरायममरेज क्षेत्र के पिलखिनी गांव में एक मां ने अपने पांच माह के बेटे की हत्या कर दी। गुस्से में पत्थर से वार करने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही पांच माह के मासूम बेटे की हत्या कर दी। आरोप है कि महिला ने गुस्से में आकर बच्चे पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मां ने बच्चे के शव को घर के पास टीनशेड वाले कमरे में लकड़ियों के ढेर के नीचे छिपा दिया। जब काफी देर तक बच्चे के रोने की आवाज नहीं आई और वह घर में कहीं दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जब परिवार के लोग टीनशेड वाले कमरे में पहुंचे तो लकड़ियों के ढेर के नीचे बच्चे का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई।


पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद

जानकारी के मुताबिक पिलखिनी गांव के रहने वाले संतोष यादव खेती-बाड़ी करते हैं। उनके पिता मुंबई में प्राइवेट काम करते हैं और मां का पहले ही निधन हो चुका है। संतोष अपने बाबा हरिलाल यादव के साथ गांव में रहते हैं। करीब पांच महीने पहले उनकी पत्नी मनोरमा ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम ईश्वर रखा गया था। पड़ोसियों के अनुसार पति-पत्नी के संबंध काफी समय से ठीक नहीं थे और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया गया है कि घटना से तीन-चार दिन पहले से ही दोनों के बीच लगातार झगड़ा हो रहा था। परिवार के अनुसार 11 मार्च को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद संतोष गुस्से में घर से काम पर चला गया और घर में मनोरमा, उनका बेटा और बाबा ही मौजूद थे।


लकड़ियों के ढेर के नीचे मिला मासूम का शव

शाम के समय जब बच्चे की आवाज सुनाई नहीं दी और वह घर में कहीं नजर नहीं आया तो बाबा हरिलाल यादव ने मनोरमा से पूछा, लेकिन उसने अनभिज्ञता जताई। इसके बाद परिवार के लोगों ने बच्चे की तलाश शुरू की और संतोष को भी फोन कर घर बुला लिया। काफी देर तक खोजबीन के बाद परिवार के लोग उस टीनशेड वाले कमरे में पहुंचे जहां खाना बनाया जाता है। वहां लकड़ियों के ढेर के नीचे बच्चे का शव पड़ा मिला। आसपास खून फैला हुआ था और बच्चे की हालत बेहद खराब थी। यह देखकर परिवार के लोग बदहवास हो गए और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। जब संतोष ने पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने घटना की बात स्वीकार कर ली।


पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लिया

पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि पति से झगड़े के बाद वह गुस्से में थी। उसी दौरान बच्चे के रोने पर उसने पत्थर से वार कर दिया। वार गंभीर होने से बच्चे की मौत हो गई और घबराकर उसने शव को लकड़ियों के ढेर में छिपा दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। सरायममरेज थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि बच्चे के बाबा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


यह भी पढ़ें- घर में नहा रही थी महिला, मनचले ने रिकॉर्ड कर लिया वीडियो, फिर संबंध बनाने कि लिए बनाया दबाव, पूरा मामला जानकर दंग रह जाएंगे आप!

advertisement image