UPSC-2025 का रिजल्ट जारी, इस बार लड़कों ने बाजी मारी, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, राजेश्वरी आईं सेकेंड टॉप

Curated By: shivup | Hindi Now Uttar Pradesh • 07 Mar 2026, 10:57 am
news-banner

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है, जबकि तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और हरियाणा के एकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे।

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है, जबकि राजेश्वरी सुवे एम दूसरे स्थान पर रही हैं।

यूपीएससी आमतौर पर इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही दिनों के भीतर फाइनल रिजल्ट जारी करता है। इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू 27 फरवरी को समाप्त हुए थे और उसी के कुछ दिनों बाद परिणाम घोषित कर दिया गया।


डॉक्टर अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने 2023 में अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान, जोधपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है। इससे पहले उनका चयन DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार सिविल सेवा) में भी हो चुका है।


राजेश्वरी सुवे एम रहीं दूसरे स्थान पर

तमिलनाडु के मदुरई की राजेश्वरी सुवे एम ने ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की है। इससे पहले उन्होंने राज्य सिविल सेवा परीक्षा भी पास की थी और वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।


हरियाणा के एकांश ढुल तीसरे स्थान पर

हरियाणा के एकांश ढुल ने इस साल सिविल सेवा परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले भी वे दो बार यूपीएससी परीक्षा पास कर चुके हैं। 2024 में उनकी 342वीं रैंक थी, जबकि 2025 में उन्होंने टॉप 3 में जगह बना ली। उन्होंने चंडीगढ़ के भवन विद्यालय सेक्टर-27 और सेंट कबीर स्कूल सेक्टर-26 से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और बाद में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स किया।


UPSC CSE 2025 के टॉप 10 टॉपर्स

  1. अनुज अग्निहोत्री

  2. राजेश्वरी सुवे एम

  3. एकांश ढुल

  4. राघव झुंझुनवाला

  5. ईशान भटनागर

  6. जिन्निया ऑरोरा

  7. ए आर राजा मोहिदीन

  8. पक्षल सेक्रेटरी

  9. आस्था जैन

  10. उज्ज्वल प्रियंक


258 उम्मीदवार रिजर्व लिस्ट में शामिल

सिविल सर्विस एग्जामिनेशन रूल्स 2025 के तहत आयोग ने 258 अभ्यर्थियों को कंसोलिडेटेड रिजर्व लिस्ट में रखा है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल हैं—

  • जनरल – 129

  • ईडब्ल्यूएस – 26

  • ओबीसी – 86

  • एससी – 08

  • एसटी – 06

  • PwBD-1 – 01

  • PwBD-2 – 02


ऐसे चेक करें UPSC रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं—

  1. Union Public Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज के What’s New सेक्शन में Final Result: Civil Services Examination 2025 लिंक पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर रैंक के अनुसार दिए होंगे।

  4. सूची में अपना नाम जल्दी खोजने के लिए Ctrl + F दबाकर रोल नंबर या नाम सर्च करें।

  5. भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।


    यह भी पढ़ें- देश में 7 राज्यों के राज्यपाल बदले, दिल्ली-लद्दाख के LG बदले, बंगाल के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल

advertisement image