जमीन के लिए हैवान बना शख्स, पत्नी और ससुर के साथ कर दिया कांड, मामला जान दंग रह जाएंगे आप!

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 22 Sep 2025, 06:37 pm
news-banner
उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने करंट लगाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। साथ ही गला दबाकर ससुर को मार दिया है। आइये पूरी घटना जानते हैं।

यूपी के गोंडा से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां परसपुर थाना क्षेत्र के राजापुर कुम्हारनपुरवा गांव में जमीन विवाद के चलते सोमवार को एक युवक ने अपने ससुराल में घुसकर पत्नी और ससुर की हत्या कर दी। पत्नी को उसने करंट लगाकर मारा है, जबकि ससुर का गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस को मौके पर जांच के दौरान महिला के शरीर से बिजली का तार लिपटा हुआ मिला है। इससे करंट लगाकर हत्या की आशंका और स्पष्ट हो गई है।


जानकारी के मुताबिक मंगल की बेटी संगीता की शादी उमरी बेगमगंज के बक्सैला निवासी पवन के साथ हुई थी। संगीता अपने पिता के साथ रहती थी। सोमवार की सुबह पवन अपनी ससुराल आया और जमीन विवाद को लेकर पत्नी और ससुर से कहासुनी करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने संगीता और उनके पिता मंगल को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। संगीता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मंगल बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने जांच में महिला के शरीर से बिजली का तार बरामद किया, जिससे करंट लगने की संभावना जताई जा रही है। सीओ अभिषेक दवाच्या ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल है। 


कुएं में मिला शव, पुलिस कर रह हत्यारों की तलाश

बीते शुक्रवार की रात गायब हुए युवक रवि सिंह उर्फ सोनू सिंह (31) का शव सोमवार सुबह गांव के पास खेत के कुएं में पाया गया। यह खबर पूरे गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत नारीबारी पुलिस चौकी को सूचना दी। शंकरगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर यश पाल सिंह और चौकी प्रभारी रमेश सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेजा गया। जानकारी के अनुसार, रवि 19 तारीख की शाम करीब 8:30 बजे अपने लेबर को खाना देने गए थे और फिर घर लौटने के दौरान गायब हो गए। परिजनों की खोजबीन बेअसर रही। कुएं में शव मिलने पर देखा गया कि उसके गले पर चोट के निशान थे और शरीर पर दुपट्टे से पत्थर बांधकर फेंका गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


यह भी पढ़ें- NEET छात्र हत्याकांड मामला, मुख्यमंत्री योगी ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा तारीफ!

advertisement image