ऐसी क्या परेशानी कि नायब तहसीलदार ने खुद को मारी गोली? जानें पूरा मामला

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 03 Sep 2025, 01:34 pm
news-banner
यूपी के बिजनौर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के नायब तहसीलदार ने खुद को गोल मार ली है। अभी तक वह सामान्य रूप से काम कर रहे थे और फिर उन्होंने अचानक ऐसा क्यों किया, इस पर कई सवाल उठ रहे हैं। आइये पूरा मामला जानते हैं।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां सदर तहसील के नायब तहसीलदार राजकुमार ने अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मार ली। उनका आवास तहसील परिसर के भीतर ही स्थित है। घटना के दौरान गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और राजकुमार को खून से लथपथ पाया। इस दौरान उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद तहसील के कर्मचारी उन्हें एक और अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।


फिलहाल उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज में लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही बिजनौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा भी अस्पताल पहुंचे और नायब तहसीलदार की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उनके अलावा अन्य अधिकारी भी वहां पहुंचे हैं। पुलिस के अनुसार इस घटना से कुछ समय पहले ही नायब तहसीलदार प्रयागराज स्थित अपने घर से लौटे थे। अपने सरकारी आवास पर पहुंचते ही उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और यह कदम उठाया। पुलिस ने कमरे से पिस्टल बरामद कर ली है, जिससे उन्होंने खुद को गोली मारी है।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस अचानक हुई घटना से तहसील परिसर और उसके आसपास रहने वाले लोग हैरान हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर नायब तहसीलदार ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। फिलहाल इस मामले में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस सभी एंगल से इसकी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों की वजह से उन्होंने अपनी जिंगदी खत्म करने की कोशिश की है।


यह भी पढ़ें- ऐसी हिली धरती कि बिछ गईं लाशें ही लाशें, कई गांव तबाह, मंजर देख हिल जाएंगे आप

advertisement image