घर में नहा रही थी महिला, मनचले ने रिकॉर्ड कर लिया वीडियो, फिर संबंध बनाने कि लिए बनाया दबाव, पूरा मामला जानकर दंग रह जाएंगे आप!

Curated By: shivup | Hindi Now Uttar Pradesh • 12 Mar 2026, 06:00 pm
news-banner

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक पर महिला का नहाते हुए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। महिला का कहना है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध का दबाव बनाया और दो लाख रुपये व सोने की चेन भी हड़प ली।

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला से दो लाख रुपये नकद और सोने की चेन भी हड़प ली। महिला ने इस मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनता दर्शन में की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।


वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बनाया दबाव

पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि करीब चार महीने पहले उसके पड़ोस में रहने वाले मुकेश ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला पर अपने साथ संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे कई बार वीडियो कॉल पर भी अनुचित काम करने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था, जिससे महिला डर के कारण लंबे समय तक किसी को इस बारे में नहीं बता सकी।


धमकाकर हड़पे रुपये और सोने की चेन

महिला ने आरोप लगाया कि मुकेश ने धमकी देकर उससे दो लाख रुपये नकद और उसके पति की करीब आठ ग्राम वजनी सोने की चेन भी ले ली। इसके बाद भी वह महिला पर लगातार दबाव बनाता रहा और उसके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देता रहा। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले गोला थाना पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनता दर्शन में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 75, 77 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


यह भी पढ़ें- वाराणसी में कोचिंग संचालक पर छात्रा ने लगाए छेड़खानी का आरोप, बोली- जबरन बनाई गंदी वीडियो, वायरल करने की दे रहा धमकी

advertisement image