शादी के 20 दिन बाद तक दुल्हन बिस्तर पर करती रही पति का इंतजार, एक दिन खुल गया राज, अब पुलिस कर रही जांच, जानें पूरा मामला!

Curated By: shivnowup | Hindi Now Uttar Pradesh • 06 Jan 2026, 05:51 pm
news-banner

गोरखपुर में 31 वर्षीय महिला टीचर ने डॉक्टर पति पर शारीरिक रूप से अक्षम होने की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोरखनाथ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 31 वर्षीय महिला टीचर ने अपने डॉक्टर पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला शहर के एक प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद पति ने खुद को शारीरिक रूप से अक्षम बताया और बाद में सोशल मीडिया के जरिए मानसिक उत्पीड़न किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति और ससुर के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शादी के बाद नहीं बने संबंध, 20 दिन में खुला सच
पीड़िता के अनुसार उसकी शादी करीब दो महीने पहले शाहपुर क्षेत्र के एक दंत चिकित्सक से हुई थी। शादी पूरी रीति-रिवाजों से संपन्न हुई और वह ससुराल में रहने लगी। आरोप है कि करीब 20 दिन तक ससुराल में रहने के दौरान पति ने कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाए। जब महिला ने इसका कारण पूछा तो पति ने स्वीकार किया कि वह शारीरिक रूप से संबंध बनाने में सक्षम नहीं है। यह बात सुनकर महिला स्तब्ध रह गई। उसने इसकी जानकारी अपने मायके में दी। इसके बाद उसके पिता ससुराल पहुंचे और बातचीत के बाद महिला मायके लौट आई। महिला का कहना है कि शादी से पहले यह अहम जानकारी छिपाई गई, जिससे उसका वैवाहिक जीवन शुरू होने से पहले ही टूट गया।


फेक फेसबुक आईडी बनाकर बहनों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि मायके लौटने के बाद पति ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी दो बहनों और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां कीं। इससे न सिर्फ उसकी बल्कि पूरे परिवार की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। पीड़िता की तहरीर पर रविवार शाम गोरखनाथ थाने में आरोपी डॉक्टर पति और उसके पिता के खिलाफ आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर डाले गए मैसेज और पोस्ट की जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


गोरखपुर में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
गोरखपुर जिले में इससे पहले भी पति के शारीरिक रूप से अक्षम होने और दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। दिसंबर 2025 में गोला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने आरोप लगाया था कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ होने के बावजूद दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था। वहीं जुलाई 2025 में खोराबार थाने में एक महिला ने पति को नपुंसक बताते हुए दहेज प्रताड़ना, छेड़खानी और शारीरिक शोषण की एफआईआर दर्ज कराई थी। इन घटनाओं ने शादी से पहले जरूरी तथ्यों को छिपाने और महिलाओं के साथ हो रहे मानसिक उत्पीड़न पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


यह भी पढ़ें- यूपी के करोड़पति यूट्यूबर के खिलाए एक और कार्रवाई, पुलिस को अब जो मिला, जानकर दंग रह जाएंगे आप!

advertisement image