नदी में पीने का पानी भरने गया था बुजुर्ग, फिर जो हुआ.. जानकर दंग रह जाएंगे आप

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 25 Jun 2025, 05:18 pm
news-banner
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नदी में पानी भरने गए एक बुजुर्ग को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। आइये पूरी घटना जान लेते हैं।

मगरमच्छ ने बुजुर्ग को बनाया निवाला
इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के जरौली गांव के पास चंबल नदी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 55 वर्षीय किसान नरेश कुशवाहा को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। गढ़िया मल्लू सिंह गांव निवासी नरेश खेत में काम कर रहे थे। तभी प्यास लगने पर चंबल नदी में पानी लेने पहुंचे। पानी भरते समय अचानक एक मगरमच्छ ने उन्हें जबड़ों में दबोच लिया और गहरे पानी में खींच ले गया। घटना के समय आसपास भैंस-बकरियां चरा रहे लोगों ने शोर मचाया, लेकिन नरेश को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी पर सदर विधायक सरिता भदौरिया, एसडीएम विक्रम राघव, तहसीलदार और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने चंबल सेंचुरी क्षेत्र में मगरमच्छों के संरक्षण को लेकर नाराजगी जाहिर की और सेंचुरी को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां मगरमच्छों द्वारा इंसानों और पालतू जानवरों पर हमले आम हो चुके हैं। अब तक 50 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जानवरों के साथ-साथ कई लोग भी शिकार बन चुके हैं। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि क्षेत्र में पिछले 10-15 दिनों से बिजली न होने की वजह से पानी की समस्या थी। इस वजह से नरेश को नदी से पानी लेने जाना पड़ा। 

मऊ में प्रभारी मंत्री ने मां के नाम लगाया एक पेड़
मऊ जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव बुधवार को पीडब्लूडी डाक बंगला पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जगह-जगह पेड़ों की कटाई चिंता का विषय है। इसलिए पेड़ लगाना आवश्यक है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाए, जिससे पर्यावरण सुरक्षित और हराभरा बना रहे। मंत्री के इस कार्य को लोगों ने सराहा और इसे प्रेरणादायक पहल बताया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह संदेश सामाजिक चेतना जगाने का प्रयास है।


बाढ़ प्रभावित तहसीलों में 26 जून को होगी मॉक ड्रिल

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों पर बाढ़ आपदा को लेकर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में मऊ में मंगलवार को टेबल टॉप एक्सरसाइज कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (IRS) आधारित था। इसमें राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ-साथ बाढ़ से संबंधित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक में बाढ़ से पहले और बाद की स्थिति में संबंधित विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यक्रम में जनपद स्तर के अधिकारी भी जूम मीटिंग के माध्यम से जुड़े। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि 26 जून को मधुबन और घोसी तहसीलों में मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोहरीघाट क्षेत्र में नाव पलटने, व्यक्ति के डूबने और उसके रेस्क्यू व प्राथमिक उपचार जैसी स्थितियों पर अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी विभागों को पहले ही आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।


यह भी पढ़ें- मदरसे में छात्रों के साथ काली करतूत, मौलाना के फोन में मिले 40 अश्लील वीडियो..

advertisement image