आसमान के रक्षक बने योग के साधक, वायुसेना के जज़्बे ने 11वें योग दिवस में भरा नया जोश!

Curated By: | Hindi Now Uttar Pradesh • 21 Jun 2025, 06:45 pm
news-banner
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वायुसेना ने दिखाया ज़मीन पर भी दम! मध्य वायु कमान, प्रयागराज में जवानों और उनके परिवारों ने योग के जरिए सेहत और संस्कृति का अनोखा संगम पेश किया। जानिए कैसे आसन, प्राणायाम और ध्यान ने बढ़ाया मनोबल और जोश?
प्रयागराज, 21 जून 2025: आसमान में दुश्मनों को धूल चटाने वाले भारतीय वायुसेना के जांबाज़ ज़मीन पर भी अपनी सेहत का लोहा मनवाने में पीछे नहीं! 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मध्य वायु कमान मुख्यालय और उसकी सभी यूनिटों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ योग का रंग जमाया। इस बार की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” को दिल से अपनाते हुए वायुसेना के जवानों, अधिकारियों और उनके परिवारों ने योग के जरिए सेहत और संस्कृति का अनोखा संगम दिखाया। 

सुबह की शुरुआत हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संबोधन के साथ। जवानों और उनके परिवारों ने इसे बड़े ध्यान से सुना और समझा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि ज़िंदगी को संवारने की कला है। इसके बाद शुरू हुआ असली धमाल! आसन, प्राणायाम और ध्यान के सेशन में सबने जमकर हिस्सा लिया। साधारण मगर असरदार योग आसनों से लेकर रोज़मर्रा की ज़िंदगी में योग को अपनाने के टिप्स तक, हर बात को बारीकी से समझाया गया। कार्यक्रम का सबसे मज़ेदार पल था जवानों और परिवारों की दिल खोलकर बातचीत। किसी ने बताया कि योग ने उनके तनाव को कैसे छूमंतर किया, तो किसी ने अनिद्रा और थकान से छुटकारा पाने की कहानी साझा की। 

वायुसेना के जवान बोले, “योग ने हमें न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक तौर पर भी मज़बूत बनाया है। मध्य वायु कमान का ये आयोजन सिर्फ योग तक सीमित नहीं था, बल्कि ये एक मिसाल था कि कैसे हमारी सेना आधुनिकता और परंपरा को कंधे से कंधा मिलाकर चल सकती है। ये था वो भारत, जहां सुरक्षा का दम और संस्कृति का गर्व एक साथ चमक रहा था।
advertisement image