सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट डालने पर बड़ा एक्शन! पुलिस ने लड़कियों के साथ जो किया, आप कहेंगे बढ़िया

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 16 Jul 2025, 05:44 pm
news-banner
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने अश्लील कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने तीन लड़कियों और एक लड़के समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आइये पूरा मामला जानते हैं।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अश्लील कंटेंट बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ पुलिस ने बहुत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अश्लील और गालीगलौज वाली रील बनाने के आरोप में तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। इनमें दो सगी बहनें संभल की रहने वाली हैं, जबकि तीसरी युवती अमरोहा की रहने वाली है। युवक का नाम जर्रार आलम है। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट करती थीं, ताकि फॉलोअर्स बढ़ सकें और उन्हें लग्जरी लग्जरी लाइफ जीने को मिले।


आरोपियों ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें हर महीने लगभग 50 हजार रुपये तक की कमाई हो जाती थी। इंस्टाग्राम पर लोकप्रियता बढ़ाने के लिए वह वीडियो में गाली-गलौज और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करती थीं। 13 जुलाई को मंसूरपुर चौकी प्रभारी मोहित चौधरी जब शाहबाजपुर कला गांव में गश्त पर थे तो ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव की दो लड़कियां अश्लील वीडियो बनाती हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जांच में पता चला कि महक और परी नाम की दो बहनें, अमरोहा की हिना और जर्रार आलम मिलकर अश्लील रील बनाते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। इस मामले में असमोली थाने में चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


गिरफ्तारी के बाद चेहरा छिपाती नजर आईं युवतियां

एफआईआर दर्ज होते ही दोनों बहनें फरार हो गईं, लेकिन 15 जुलाई को पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें चंदौसी कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत मिल गई है। गिरफ्तारी के समय तीनों युवतियां चेहरा छिपाती नजर आईं। इस पर वहां मौजूद लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। पुलिस के मुताबिक जर्रार आलम पहले भी छेड़खानी के मामले में पकड़ा जा चुका है। उसे जुर्माना लेकर छोड़ा गया था। पुलिस ने यह भी बताया कि आलम, महक और परी का दोस्त है, जबकि हिना उसकी प्रेमिका है।


विवादों में आने के बाद फॉलोअर हुए दोगुने

महक और परी के पिता चांदी पीटने का काम करते हैं। परिवार में माता-पिता समेत कुल 11 भाई-बहन हैं। दोनों बहनें पिछले दो वर्षों से रील्स बना रही हैं और अब तक 546 पोस्ट कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या गिरफ्तारी के बाद तेजी से बढ़ी है। जहां 13 जुलाई तक उनके 2.78 लाख फॉलोअर्स थे। वहीं बुधवार तक यह संख्या 4.67 लाख हो गई। फेसबुक पर भी उनके फॉलोअर्स 6.51 लाख से बढ़कर 8.48 लाख पहुंच गए हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि सोशल मीडिया पर बोलने की आजादी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अश्लीलता फैलाने की छूट हो। ऐसे कृत्य समाज में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।


 यह भी पढ़ें- यूपी में अनोखी घटना! दांत से काट-काट कर जिंदा सांप खा गया युवक, फिर जो हुआ

advertisement image