पत्नी को पढ़ाने वाले ये ख़बर ज़रूर पढ़ लें! मुरादाबाद में नौकरी मिलने पर पत्नी ने जो किया....!

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 09 Jul 2025, 05:02 pm
news-banner
पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाई, फिर उसी ने रच दी साजिश? मुरादाबाद के संतपाल की दर्दनाक दास्तान रिश्तों की हकीकत पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)। यह मामला सिर्फ एक घरेलू विवाद नहीं, बल्कि उस अंधे प्यार की कहानी है जो भरोसे में तब्दील हुआ, और फिर उसी भरोसे को कुचलकर धोखे में बदल दिया गया। पति संतपाल सिंह ने अपनी पत्नी पम्मी सागर को पढ़ाया, लिखाया और 6 लाख रुपये खर्च कर उसे सरकारी नौकरी दिलवाई, लेकिन जब पत्नी को ANM की नौकरी मिल गई, तो रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई।


संतपाल का आरोप है कि नौकरी लगते ही पत्नी का संबंध पड़ोसी युवक सुनील से बन गया। बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने प्रेमी और अपने भाइयों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। 21 जून को उस पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया।


संतपाल ने कहा, "मैंने सब कुछ उसके लिए किया। अपनी भूख-प्यास, आराम सब छोड़ दिया ताकि उसे नौकरी मिल सके। लेकिन आज वही मेरी जान की दुश्मन बन गई है। अब मेरे ही घर पर उसका कब्जा है और मैं किराए के मकान में हूं।"


मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी पत्नी, उसके भाइयों और प्रेमी सुनील पर IPC की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रेमी सुनील पहले से भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। संतपाल की कहानी उन हजारों पतियों की आवाज़ बन रही है, जो पत्नी के सपनों को अपने खून-पसीने से सींचते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या नौकरी या बाहर के रिश्तों के चलते घर के रिश्ते इस कदर खत्म हो सकते हैं? क्या ये भरोसे का अंत है? अब पूरा मामला पुलिस जांच के दायरे में है, लेकिन समाज में इस कहानी ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, जब प्रेम विश्वास में बदले और फिर विश्वास साजिश में, तब क्या कोई रिश्ता बच पाता है?


यह भी पढ़ें- शव के साथ डॉक्टरों ने जो किया, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, हद हो गई!

advertisement image