बेंगलुरु भगदड़ की आंखों देखी, जो गिरा वो दोबारा सांस नहीं ले पाया..

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 05 Jun 2025, 04:22 pm
news-banner
बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था। घटना के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों की चीख निकल गई। वहीं जो हादसे का शिकार हुआ वो दोबारा उठा नहीं। चारों तरफ भयावह मंजर था। जूते-चप्पल बिखरे पड़े थे। लोग कंधे पर अपनों क

आरसीबी की जीत का जश्न बुधवार को मातम में तब्दील हो गया। यहां विक्ट्री सेलिब्रेशन के बीच मची भगदड़ में 11 परिवारों के चिराग बुझ गए। उन परिवारों में मातम छा गया। घटनास्थल का मंजर ऐसा भयावह था कि देख कर आंखे फटी की फटी रह गई। प्रत्यक्षदर्शियों की चीख निकल गई। जो एक बार गिरा वो दोबारा उठ नहीं पाया। लोग उन्हें पैरों तले कुचलते रहे और दबे हुए लोग सिसकियां लेते हुए दम तोड़ दिया। इनमें कई बच्चे भी शामिल रहे। हादसे के बाद जमीन पर पड़े लोगों को होश में लाने की कोशिश की गई। उनके गालों पर थपकी देकर, सिर पर हाथ फेरकर जगाने की कोशिश की गई, लेकिन वह हमेशा के लिए सो गए। जो सिसक रहे थे, उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज शुरू किया गया।


भगदड़ के बाद स्टेडियम के बाहर मंजर काफी भयावह था। चारों तरफ जूते चप्पल बिखरे थे। मृतकों और घायलों को पुलिसकर्मी और उनके अपने कंधों में टांगे नजर आए। चारों तरफ चीख-पुकार मची थी। लोग अपनों को बचाने की गुहार लगा रहे थे। शुरुआत में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। इसके बाद मौत का आंकड़ा बढ़ता गया और 11 लोगों के मरने की पुष्टि हुई।वहीं कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज अभी जारी है। 


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आंखों देखी- 


बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हम अपने स्टार खिलाड़ियों को देखने आए थे। हमने सेरेमनी के लिए टिकट खरीद लिए थे, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि स्टेडियम में एंट्री नहीं कर पाए। पुलिस की तरफ से अचानक सभी सड़के और एंट्री गेट बंद कर दिए गए। अचानक उन्होंने मेन गेट के पास लाठीचार्ज करना शरू कर दिया। तभी भगदड़ मच गई और जश्न का दिन मातम में बदल गया।


कुछ दोस्तों के साथ समारोह में शामिल होने चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे प्रशांत शेट्टी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि हमने क्या गलत किया। हमने समारोह के लिए टिकट खरीदा। स्टेडियम पहुंचे तो हमारे साथ मारपीट की गई। दुर्व्यवहार किया गया। फिर देखते ही देखते हादसा हो गया। हमारे जैसे फैंस के लिए यह बहुत बुरा दिन था।


कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, आईपीएल-2025 में पहला टाइटल जीतने के बाद बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परेड का आयोजन जल्दबाजी में किया गया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। वहीं स्टेडियम में क्षमता से ज्यादा भीड़ जमा हो गई। स्टेडियम के भीतरी परिसर समेत बाहरी इलाका खचाखच भर गया। लोग कारों के ऊपर और पेड़ों पर चढ़कर अपने चहेते स्टार्स को देखने लगे। करीब साढ़े 3 बजे भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान पुलिस को स्टेडियम के सारे गेट बंद करने पड़े, जिससे टिकट समेत बिना टिकट वाले लोग अंदर न घुस सकें। शाम करीब साढ़े 4 बजे कब्बन मेट्रो स्टेशन से और भी लोग पहुंच गए और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। तभी भगदड़ मच गई और 11 लोगों की जान चली गई।


यह भी पढ़ें- मातम में बदला RCB की जीत का जश्न, 11 की मौत



advertisement image